समाचार

जैन मुनि ससंघ की मंगल अगवानी आज: ससंघ का मंगल विहार बड़ौदा के लिए निश्चित


आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के परम प्रभावी शिष्य प्रसन्न मनः मुनि श्री प्रणुत सागर, मुनि श्री यत्न सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार भोपाल से पावन वर्षा योग 2023 का बड़ौदा गुजरात के लिए निश्चित हुआ है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज के परम प्रभावी शिष्य प्रसन्न मनः मुनि श्री प्रणुत सागर, मुनि श्री यत्न सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार भोपाल से पावन वर्षा योग 2023 का बड़ौदा गुजरात के लिए निश्चित हुआ है। सामाजिक सांसद युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू और धर्मेन्द्र पाटनी ने बताया कि दिगंबर जैन समाज का परम सौभाग्य है कि मुनिश्री प्रणुत सागर , यत्न सागर का अल्प प्रवास इंदौर को मिल रहा है।

आज रात्रि विश्राम स्कीम 78 में होगा। सभी समाजजनों से निवेदन है कि सोमवार शाम साढ़े पांच बजे स्कीम 78 पानी की टंकी के आगे नई सड़क से श्री 1008 चिन्तामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर पंचायती मंदिर में भव्य अगवानी की जाएगी। महाराज ससंघ बड़े मंदिर जी के दर्शन और नये संतसदन के निरीक्षण के बाद रात्रि विश्राम भी स्कीम 78 में करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page