उपाध्याय श्री विशेष सागर जी महाराज ससंघ (3 पिच्छी) का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में शनिवार 10 मई को प्रातः 8 बजे बड़वाह की ओर से हुआ। सभी समाजजनों से मुनिश्री की मंगल अगवानी त्रिकोण चौराहे इंदौर रोड पर पहुंचकर की। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…
सनावद। गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य उपाध्याय श्री विशेष सागर जी महाराज ससंघ (3 पिच्छी) का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में शनिवार 10 मई को प्रातः 8 बजे बड़वाह की ओर से हुआ। सभी समाजजनों से मुनिश्री की मंगल अगवानी त्रिकोण चौराहे इंदौर रोड पर पहुंचकर की। मुनि सेवा समिति अध्यक्ष मुकेश जैन बताया कि बताया कि उपाध्याय श्री विशेष सागर जी महाराज ससंघ ने इंदौर से विहार कर के नगर में मंगल प्रवेश किया। नगर के सभी जैन मंदिरों के दर्शन किए। मुनि संघ के मंगल प्रवचन हुए। उन्होंने आचार्य श्री शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में अपनी देशना से कृतार्थ किया। उपाध्याय मुनिसंघ की आहारचर्या नगर में हुई।
मुनि श्री को आहारदान का अवसर पवन कुमार धनोते परिवार एवं संतोष कुमार बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर हेमंत काका, प्रशांत जैन, मुकेश जैन, रिंकेश जैन, सरल जटाले, हर्षित जैन, निमिष जैन, आशीष झांझरी, कमलेश भूच, राकेश जैन, सलित जैन, बसंत पंचोलिया, अजय जैन पटवारी, विधान जैन, चिराग लश्करे सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।













Add Comment