समाचार

मुनिश्री सुधासागर महाराज का मंगल प्रवेश आगरा में : भव्य शोभायात्रा के रूप में हुई अगवानी


गतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का 41वां पावन सुधा अमृत वर्षायोग चातुर्मास का सौभाग्य आगरावासियों को प्राप्त हुआ है। उनका मंगल प्रवेश रविवार को आगरा में हुआ। पढ़िए राजीव सिंघाई की विशेष रिपोर्ट..


आगरा। आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक संत जगत पूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में हुआ। 14 वर्ष से आगरा के श्रावक मुनिश्री के आगमन के लिए तरस रहे थे। अब जगतपूज्य मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का 41वां पावन सुधा अमृत वर्षायोग चातुर्मास का सौभाग्य आगरावासियों को प्राप्त हुआ है।

रविवार को मुनिश्री की भव्य मंगल अगवानी शहर में हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुनि श्री के दर्शन किये। भव्य शोभायात्रा के रूप में मुनि श्री की अगवानी हुई । मुनि श्री की अगवानी के लिए ललितपुर, महरौनी, झांसी, टीकमगढ़, निवाड़ी, पृथ्वीपुर, जबलपुर, अशोकनगर सहित राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने मुनि श्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी प्रदीप सुयश अशोकनगर ने किया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page