आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ का शनिवार 15 मार्च को धरियावद में मंगल प्रवेश होगा। आचार्यश्री ससंघ का सागवाड़ा में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के बाद धरियावद की ओर विहार हो रहा है। यहां पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ, आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ और मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज ससंघ का मिलन होगा। धरियावद से पढ़िए यह खबर…
धरियावद। आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ का शनिवार 15 मार्च को मंगल प्रवेश होगा। आचार्यश्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ का सागवाड़ा में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के बाद धरियावद में विराजित आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के दर्शनार्थ विहार हो रहा है। दिगंबर जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि आचार्य श्री सुंदर सागर जी सागवाड़ा से नयागांव, साबला, गामड़ी, निठाउवा, पारसोला, मांडवी होते हुए 15 मार्च को सुबह नगर में प्रवेश करेंगे।
यहां पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ, आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ससंघ और मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज ससंघ का मिलन होगा। आचार्य सुंदर सागर जी ससंघ का गुरुवार को रात्रि विश्राम भरकुंडी में हुआ। शुक्रवार को सुबह पारसोला में आहारचर्या के बाद रात्रि विश्राम मांडवी में होगा।













Add Comment