समाचार

अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह : ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और पिरामिड प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र


नवागढ़ के श्री अतिशय क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व और जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे। गुरुकुलम के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत और पिरामिड प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। पढ़िए नवागढ़ से मनोज जैन की खास रिपोर्ट…


नवागढ़। श्री अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में स्वतंत्रता दिवस का पर्व देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री मनोज राय ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया और कहा कि स्वतंत्रता केवल उपहार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। क्षेत्र निर्देशक ब्रह्मचारी जय निशांत जी ने कहा कि देशभक्ति केवल शब्दों में नहीं, कर्मों में झलकनी चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को इससे प्रेरित करना होगा। एडवोकेट संदीप जी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को एकता और भाईचारे से सुदृढ़ बनाना होगा। महामंत्री वीरचंद्र नैकोरा ने इसे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को दोहराने का अवसर बताया। मंत्री अशोक कुमार जी ने कहा कि हम सभी भारत माता के सपूत हैं और उसका गौरव बनाए रखना हमारा कर्तव्य है।

बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए

गुरुकुलम के शिक्षकों और बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और बच्चों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे जनसमूह ने खूब सराहा।कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र महामंत्री वीरचंद्र नैकोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्र सेवा के लिए सभी को निरंतर योगदान देते रहना चाहिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page