कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के संत निलय सभागार में ग्रेटर कमला नगर सकल जैन समाज के तत्वावधान एवं क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में लघु आदर्श श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। जिसमें विधान के दूसरे दिन 20 मार्च को भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। पढि़ए मनोज जैन बाकलीवाल की रिपोर्ट…
आगरा। कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के संत निलय सभागार में ग्रेटर कमला नगर सकल जैन समाज के तत्वावधान एवं क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में लघु आदर्श श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। जिसमें विधान के दूसरे दिन 20 मार्च को भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु का अभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद सभी इंद्र-इंद्राणियों ने पंडित मोहित जैन शास्त्री ललितपुर वालों के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष 504 अघ्र्य अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।
विधान के अंतर्गत मुनि श्री प्रतीकसागर जी महाराज ने मंगल वाणी को श्रवण करते हुए कहा कि अष्टानिका पर्व महापर्व आराधना का पर्व है।
इस अवसर पर आठ दिन शक्तिपूर्वक सिद्धों की आराधना करनी चाहिए, लेकिन शक्ति के साथ भक्ति की आवश्यकता है। इसीलिए इस अवसर पर श्री सिद्धचक्र विधान का आयोजन करा जाता है और उन्होंने बताया कि लाखों रुपए लगा कर अनुष्ठान तो किया जा सकता है परन्तु उसका फल तब ही मिलेगा जब भावों की शुद्धी होगी।
इस विधान की मुख्य बात यह है कि सभी मुख्य पात्र युवा हैं व धन के स्थान पर नियमों के आधार पर चुने गए हैं। विधान के संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज के सानिध्य में विधान के तीसरे दिन 21 मार्च को सुबह 8: 00 से संत निलय सभागार कमला नगर में आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज का आचार्य पदारोहण दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
इस विधान में प्रमुख पात्र सौधर्म इंद्र-विकास जैन, सारिका जैन, यज्ञनायक-अनुज जैन (क्रांति) आयुषी जैन, कुबेर इंद्र-विकास जैन, रुचि जैन, राजा श्रीपाल महारानी मैना सुंदरी- नीलेश जैन स्मृति जैन, चक्रवर्ती, विमल जैन, निशी जैन भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर मन्दिर ट्रस्टीगण प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीशप्रसाद जैन, शिखरचन्द जैन सिंघई, मनोज जैन बांकलीवाल, दिलीप जैन, अनिल रईस, अनिल जैन एफसीआई, नरेश जैन लुहाडिया, समकित जैन, समस्त सैंकडों कमलानगर सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment