इंदौर। दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाज सेवी समाज गौरव भारत के पूर्व गृह मंत्री प्रकाशचंद सेठी के दामाद, अमित पाटनी और संजय पाटनी के पिताजी, राजेश, अजय व विजय के चाचा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोकपाटनी का आकस्मिक निधन हो गया। अंतिम यात्रा 29 मार्च को प्रातः 9:30 बजे निज निवास 148, जावरा कंपाउंड से रीजनल पार्क जाएगी।
दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, मनीष अजमेरा, संजय बाकलीवाल आदि समाज जन ने गहरा शौक व्यक्त करते हुए कहा कि आप का वियोग होना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
3
+1
3













Add Comment