समाचार

आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी का मंगल प्रवेश 22 को : दिल्ली में प्रस्तावित है माताजी का चातुर्मास


आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी का भव्य मंगल प्रवेश लाल मंदिर में 22 जून को होने जा रहा है। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का भव्य मंगल प्रवेश लाल किले के समक्ष स्थित प्राचीन जैन लाल मंदिर में होने जा रहा है। समाजजनों से पुण्यार्जन करने का आग्रह किया। दिल्ली से मनोज जैन नायक की यह खबर…


दिल्ली। आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी का भव्य मंगल प्रवेश लाल मंदिर में 22 जून को होने जा रहा है। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का भव्य मंगल प्रवेश लाल किले के समक्ष स्थित प्राचीन जैन लाल मंदिर में होने जा रहा है। पुनीत जैन ने बताया कि माता जी का भव्य मंगल प्रवेश 22 जून की प्रातः बेला में दिल्ली के दिल कहे जाने वाले राजा बाजार से प्रारंभ होकर दिगंबर जैन लाल मंदिर में होने जा रहा है। जिसमें समस्त दिल्ली जैन समाज के पदाधिकारी एवं सभी समाज एवं उपस्थित होगी।

हमारा परम सौभाग्य है कि आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का मंगल प्रवेश लाल मंदिर समेत दिल्ली में ही माता जी का चातुर्मास होना प्रस्तावित है। माताजी का मंगल प्रवेश दिल्ली में 17 जून को भूगल में हुआ। 18 जून को ग्रीन पार्क और 19 जून को आरकेपुरम से होते हुए लोधी रोड और राजा बाजार से 22 जून को प्रातः 7 बजे विशाल जुलूस के माध्यम से लाल मंदिर चांदनी चौक में होगा। सभी से आग्रह है कि सभी लोग माता जी के दर्शन कर पुण्य लाभ लें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page