आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर की परम शिष्या आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी एवं दृणमति माता की संघस्थ आर्यिका धारणा मति आर्यिका मुदितमति एवं आर्यिका संयतमति का चतुर्मास महरौनी नगर में होना निश्चित हुआ है। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…
महरौनी( ललितपुर)। आध्यात्म जगत के सूर्य आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर की परम शिष्या आर्यिका रत्न गुरुमति माताजी एवं दृणमति माता की संघस्थ आर्यिका धारणा मति आर्यिका मुदितमति एवं आर्यिका संयतमति का चतुर्मास महरौनी नगर में होना निश्चित हुआ है।आर्यिका रत्न धारणामति ससंघ का नगर में मंगल आगवनी सोमवार को प्रातः7 बजे हुई । जैन समाज ने पाली जाकर आर्यिका संघ की आगवानी की।
गाजे-बाजे के साथ आर्यिका संघ को बड़े मंदिर लाया गया जहां महिलाओं ने आर्यिका संघ की मंगल आरती उतारी और पाद प्रक्षालन किया। आर्यिका संघ ने मूलनायक भगवान अजितनाथ के दर्शन किए। तत्पश्चात धर्म सभा को संबोधित कर अमृत वचनों से सभी को सिंचित किया। प्रवचन उपरांत आहारचर्या राजीव सिंघई कुम्हैडी, रतन डोंगरया, नीलेश सर्राफ के चौके में सम्पन हुई।।













Add Comment