समाचार

चढ़ाया गया मोक्ष कल्याणक लाडू : आर्यिका 105 चिंतन मति माताजी का मंगल प्रवेश

सनावद (सन्मति जैन काका)। परम पूज्य आचार्य श्री 108 चन्द्र सागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका 105 चिंतन मति माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश नगर सनावद में हुआ। आर्यिका माताजी सिद्धवरकूट जी से पावागिरी ऊन के ओर विहार कर अग्रसर हैं। माता जी के सानिध्य में सभी समाजजनों को बड़ा मंदिर जी में रजत मयी चंदाप्रभु भगवन की प्रतिमा के समक्ष मोक्ष कल्याणक का लाड़ू चढ़ाने का पावन अवसर भी प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सरल जटाले, रिंकेश जैन, सुनील मास्टर, राहुल स्वस्तिक, हेमंत काका, कमलेश भूच, प्रीति जटाले, मंजुला भूच, अंजू पाटनी, अप्सरा जटाले, सावित्री बाई आदि समाजजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page