समाचार

मंगल आगमन : जिमखाना क्लब में श्री सुयश सागर जी ने शाकाहार अपनाने को कहा 


मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज का जिमखाना क्लब में क्लब में मंगल आगमन हुआ यहाँ भक्तों ने मुनि श्री से आशीर्वाद लिया । इटखोरी जाने के क्रम में कई लोगों ने गुरुदेव से आजीवन मांसाहार का त्याग करने का नियम लिया । पढ़िए नवीन जैन और राजकुमार अजमेरा की रिपोर्ट 


जिमखाना क्लब. मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनिराज का जिमखाना क्लब में क्लब में मंगल प्रवेश हुआ यहाँ समाजसेवी प्रदीप केडिया, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल ने मुनि श्री सुयश सागर जी का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया । जिमखाना क्लब के कैंपस में मुनि श्री ने रात्रि विश्राम किया, रात्रि में गुरु भक्ति णमोकार चालीसा का पाठ गुरुदेव के सानिध्य में सैकड़ो भक्तों ने किया ।

शाकाहार को प्रमुखता दो

मुनि श्री ने जिमखाना क्लब में शाकाहार को प्रमुखता देने की बात कही । इस अवसर पर अविनाश सेठ और संजय अग्रवाल ने भी अपना संबोधन दिया । प्रातः इटखोरी जाने के क्रम में डाबधाम में गुरुदेव का आहार मानिकचंद मनोज मनीष सेठी परिवार एवं जयकुमार मनीष गंगवाल परिवार के क्रेशर पर हुआ, क्रेशर पर गुरुदेव सुयश सागर ने गांव वासियों को आशीर्वाद प्रदान किया । क्रेशर में रहने वाले कई लोगों ने गुरुदेव से आजीवन मांसाहार का त्याग करने का नियम लिया जिसमें मुख्य रूप से महेश झा लक्ष्मण महतो कुलदीप यादव रविंद्र यादव सुदीप यादव विक्की सिंह के नाम शामिल हैं ।

ये रहे मौजूद 

जैन समाज के मंत्री ललित सेठी, राज छाबड़ा, सुरेंद्र काला, जय कुमार गंगवाल, सुशील छाबड़ा, चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद्र झाझंरी ने जिमखाना क्लब के शहर के मुख्य व्यवसायी प्रदीप केडिया अविनाश सेठ और संजय अग्रवाल का माला पहनाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया । इस मौके पर कोडरमा गौशाला के अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने समाज के सभी लोगों से गौशाला से जुड़ने एवं उसमें सहयोग करने की अपील की । जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा ने बताया कि गुरुदेव के इटखोरी पहुंचने पर 6 और 7 दिसंबर को इटखोरी जैन मंदिर में कई धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा जिसमें पूरे झारखंड बिहार से श्रद्धालु भक्तजन पहुंचेंगे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page