अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन समवशरण दिगंबर जैन मंदिर श्राविकाश्रम में 19 से 21 जून को प्रातः 5.30 से 6:30 बजे तक किया गया। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…
इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर का आयोजन समवशरण दिगंबर जैन मंदिर श्राविकाश्रम में 19 से 21 जून को प्रातः 5.30 से 6:30 बजे तक किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी द्वारा प्रणीत अर्हं ध्यान योग आयोजित किया गया।
इस शिविर में बच्चे, महिलाएं, पुरुषों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की एवं योग की बारीकियों को समझा। शिविरार्थियों को प्रशिक्षण डॉ. रजनी दीदी, सीमा काला एवं अर्हं ध्यान योग टीम द्वारा दिया गया। शिविर संयोजक रानी दोशी, अक्षय अजमेरा एवं अजित जैन थे। तुकोगंज जैन समाज, समवशरण मंदिर ट्रस्ट, समवशरण ग्रुप, महिला मंडल एवं बहुमंडल ने संपूर्ण योग शिविर को संचालित किया।













Add Comment