समाचार

भक्तिभाव से चल रहा अर्हचक्र चौबीसी महामंडल विधान

  • नगर में बना हुआ है धर्ममय वातावरण
  • निर्माल्य से बचें, पुण्यार्जक बनकर करें पुण्य की प्राप्ति – मुनिश्री प्रभात सागर

ललितपुर. राजीव सिंघई। ललितपुर के वर्णीनगर मडावरा में श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में 5 अक्टूबर तक आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के अष्टम् निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री प्रभात सागर महाराज, श्रमण मुनि श्री निरीहसागर महाराज के पावन सान्निध्य एवं ब्र०प्रदीप जैन सुयश के निर्देशन में श्री अर्हचक्र चौबीसी समवशरण महामंडल विधान का आयोजन श्रद्धा व भक्ति आराधना के साथ चल रहा है।

अर्हचक्र चौबीसी समवशरण महामंडल विधान में पांचवे दिन प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण प्रदीप भैया सुयश के निर्देशन में विधान में गणधर मुनिवर पूजन, चौसठ ऋद्धि पूजा के अर्घ समर्पित किए गए। साथ में चौबीस समवशरण विधान के अन्तर्गत पांच तीर्थंकरों की पूजन भी की गई। इस दौरान समवशरण में विराजित श्रमण मुनिश्री प्रभात सागर महाराज ने अर्हचक्र विधान में चौसठ रिद्धि पूजन में बुद्धि रिद्धि के अठारह भेद, विक्रिया ऋद्धि के ग्यारह भेद, चारण रिद्धि के नव भेद, तप रिद्धि के सात भेद, बल रिद्धि के तीन भेद, औषधि रिद्धि के आठ भेद, रस रिद्धि के छह भेद, अक्षीण रिद्धि के दो भेदों का वर्णन करते हुए उन्होंने श्रावकों से कहा कि निर्माल्य के दोषी स्वयं न बनें, बल्कि द्रव्य में सहयोगी बनें। उन्होंने निर्माल्य से होने वाले दोषों को बताया और कहा कि भोजन में भी निर्माल्य के दोषी न बनकर पुण्यार्जक बनकर पुण्य अर्जित करें। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति में मनुष्य जीवन में कई कठिनाइयां आतीं हैं, इससे विचलित नहीं होना चाहिए और निर्बाध व निष्काम रूप से भक्ति में लीन होना चाहिए।

आयोजन मुनिश्रीजी की शांतिधारा करने का सौभाग्य चक्रवर्ती परिवार नीलेश जैन, मयूराज जैन दुकान वाले, धनपति कुबेर अभिनंदन जैन, अरिहंत जैन, यश जैन चौधरी परिवार, विनोद जैन, अरविंद जैन, ऋषभ जैन, प्रकाश जैन सौंरई परिवार, हरीश कुमार, मुकेश कुमार, विकास जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मुनिश्री ससंघ को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य निर्मल जैन, दीपक जैन, रानू जैन, शिखरचंद्र जैन, अनिल जैन, एड० मनोज जैन दुकान वाले परिवार, प्रकाशचंद्र सेठी, अन्नू सेठी, अभिषेक जैन, अनिल जैन ग्राम प्रधान रजौला ने प्राप्त किया।

रात्रि में सत्येंद्र शर्मा पार्टी कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली द्वारा नाटिका का मंचन किया गया। इसमें समवशरण में मुनिश्री ससंघ के समक्ष पूर्वा भील की कहानी का दृश्य दिखाकर एक छोटे से नियम का पालन करके कैसे व्यक्ति अपना जीवन जीवंत कर सकता है इस मार्मिक दृश्य को दर्शाया गया। प्रसिद्ध संगीतकार सुनील जैन एंड पार्टी कोलारस के द्वारा महोत्सव में संगीत की स्वर लहरियों के साथ पूजन, विधान एवं संगीतमयी आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।

आयोजन में पंडाल में श्रीजी की सुरक्षा व्यवस्था में नवयुवक मंडल के सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। धार्मिक आयोजन के चलते नगर में धर्ममय वातावरण बना हुआ है। ऐसे लग रहा है कि समवशरण महामंडल विधान में ही लघु पंचकल्याणक महोत्सव की धार्मिक क्रियायें सम्पन्न हो रही हों। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डां० राकेश जैन सिंघई व मंत्री राजेश जैन सौंरया ने किया।

इन्हें मिला महाआरती का सौभाग्य-

चातुर्मास समिति के महामंत्री डां० राकेश सिंघई व मंत्री राजेश जैन सौंरया ने बताया कि रात्रिकालीन महाआरती करने का सौभाग्य एड०मनोज जैन दुकान वाले ,अनिल जैन रजौला ग्राम- प्रधान गोराकलां, अभिषेक जैन दीपू, दीपक जैन दुकान वाले, अन्नू सेठी पांच पांडव की मित्र मंडली ने सौभाग्य प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page