इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी हसमुख जैन गांधी ने गुवाहाटी (असम) में विराजमान दिगंबर जैन आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज को भारत के दिगंबर जैन तीर्थों पर केंद्रित तीर्थ निर्देशिका भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य श्री को फरवरी माह में शीतल तीर्थ, रतलाम में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए शीतल तीर्थ अधिष्ठात्री डॉक्टर सविता दीदी के निर्देशन श्रीफल भेंट किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
गुवाहाटी। इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी हसमुख जैन गांधी ने गुवाहाटी (असम) में विराजमान दिगंबर जैन आचार्य श्री प्रमुख सागर जी महाराज को भारत के दिगंबर जैन तीर्थों पर केंद्रित तीर्थ निर्देशिका भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। निर्देशिका के संबंध में गांधी ने आचार्य श्री को बताया कि तीर्थ निर्देशिका की अभी तक 90000 प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।
आचार्य श्री ने निर्देशिका के प्रकाशन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गांधी के प्रयास की सराहना की और निर्देशिका को तीर्थ यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर आचार्य श्री को फरवरी माह में शीतल तीर्थ, रतलाम में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पधारने के लिए शीतल तीर्थ अधिष्ठात्री डॉक्टर सविता दीदी के निर्देशन में तीर्थ अध्यक्ष कमल ठोलिया चेन्नई, अशोक सेठी बेंगलुरु, गुवाहाटी समाज अध्यक्ष महावीर गंगवाल, हंसमुख जैन गांधी इंदौर, उर्मिला गांधी इंदौर एवं विनोद बाकलीवाल मैसूर ने आचार्य श्री को श्रीफल समर्पित किया।
उपस्थित सभी समाज श्रेष्ठियों ने गुवाहाटी दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष गंगवाल के आग्रह पर असम के पास ग्वालपाड़ा जिले में अवस्थिति सूर्य पहाड़ पर स्थित एकमात्र तीर्थ सूर्य पहाड़ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र की वंदना भी की। गंगवाल ने बताया कि सूर्य पहाड़ पर्वत पर उत्कीर्णित आठवीं शताब्दी की भगवान आदिनाथ, भगवान पदम प्रभु एवं भगवान सुपार्श्वनाथ की खड्गासन मनोज्ञ प्रतिमाएं हैं, जो भक्तजनों के हृदय में सुख शांति की धारा और अपनी करुणा बिखेर रही हैं।













Add Comment