श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे प्रदीप जैन आदित्य के लिए समस्त जैन समाज से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
ललितपुर। जैन राजनैतिक चेतना मंच व श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल ने झांसी में प्रदीप जैन पूर्व मंत्री कको चुनाव में समस्त जैन समाज से जिताने की अपील की। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा एवं दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गजराज जैन गंगवाल झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे प्रदीप जैन आदित्य के लिए समस्त जैन समाज से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। उन्होंने कारगुआ जी जैन मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रदीप जैन आदित्य के निवास पर उनसे मुलाकात की और उन्हें जैन समाज से ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने से आश्वस्त किया। झांसी से उन्होंने ललितपुर क्षेत्रपाल जैन मंदिर में विशाल सभा को संबोधित करते हुए प्रदीप जैन आदित्य को ज्यादा से ज्यादा वोट देने की समस्त जैन समाज अपील की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और प्रदीप जैन आदित्य की वजह से ही जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है। इस अवसर पर जैन समाज में नाम रोशन करने वाली सिद्धि जैन, रिद्धि जैन पुत्री अनिल जैन अध्यापक और माता सीमा जैन अध्यापिका की पुत्रियों एवं शैलेष जैन पिन्टू पत्रकार की भांजियों को जनपद ललितपुर आईएससी बोर्ड 12th में सिद्धि जैन को 94.25 प्रतिशत एवं रिद्धि जैन को 90% प्राप्त करने पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं को गंगवाल ने सम्मानित किया गया। बच्चियों ने बताया कि वे डॉक्टर बनना चाहती हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान स्वराज जैन दिल्ली, दिगम्बर जैन पंचायत ललितपुर के अध्यक्ष डॉ अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन , कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, संजीव जैन ममता, संयोजक सनत जैन खजुरिया, पंकज जैन पूर्व पार्षद, शीलचंद जैन अनोरा, डाक्टर सुनील खजुरिया, राजेंद्र धनवारा, अनंत सराफ, वैभव जैन, राहुल जैन, पंकज पार्षद, अजय जैन, शैलेष जैन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए और प्रदीप जैन को ज्यादा से ज्यादा वोट से जिताने का संकल्प लिया। डॉ. सुनील खजुरिया अध्यक्ष जैन राजनैतिक चेतना मंच बुंदेलखंड संभाग एवं इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन ने भी समाज गौरव प्रदीप जैन आदित्य के पक्ष में 19 मई को वोट करने की अपील की।













Add Comment