उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर आएं, इस भावना के साथ दिगबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी ने समग्र जैन समाज से आह्वान करते हुए निवेदन किया है कि सकल जैन समाज भारत के सभी मंदिरों, जिनालयों में एक विशेष पूजा प्रार्थना करे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। उत्तराखंड में सुरंग में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर आएं, इस भावना के साथ दिगबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी ने समग्र जैन समाज से आह्वान करते हुए निवेदन किया है कि सकल जैन समाज भारत के सभी मंदिरों, जिनालयों में एक विशेष पूजा प्रार्थना करे। कोई भी मंदिर जी में यह पूजा न छूटे और सभी प्रमुख समाज पदाधिकारी, अधिकारी, समस्त सोशल ग्रुप और सभी समाज बंधु सोमवार को मंदिर जी में जा कर वीर प्रभु के सामने गरीब मजदूरों की सलामती की विनंती करें। सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, अमित कासलीवाल, राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, डॉ जैनेन्द्र जैन, राजीव जैन, संजीव जैन संजीवनी, रितेश पाटनी, अर्पित, वाणी, मनीष अजमेरा, प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका, कैलाश लुहाड़िया, इन्दर सेठी, मयंक जैन, राजेश लारेल, पुष्पा कासलीवाल, मुक्ता जैन, सारिका जैन, निर्मला जैन, प्रभा जैन, सरला सांवरिया, सीमा रावत, अंजलि जैन, सोनाली बागढिया, समता जैन सहित सभी समाज बंधुओं से विनम्र निवेदन है कि अपने अपने मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक, जाप जैसे भी जो भी बने, उन गरीब मजदूरों के लिए अवश्य करें। अंत में सब सामूहिक रूप से नौ बार णमोकार मंत्र का जाप करें।













Add Comment