समाचार

45 दिन में कर चुकी हैं माउंट एवरेस्ट फतेह : अनुशासनोदय संस्था ने किया याशी जैन का सम्मान 


जैन समाज की अनुशासनोदय संस्था द्वारा एवरेस्ट फतेह करने वाली याशी जैन का सम्मान किया गया। याशी के गौरव से प्रभावित होकर पोरवाड़ समाज के दानवीर देवेन्द्र शाह और भारती शाह ने 5100 रुपए देकर इनका उत्साह वर्धन किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


रायगढ़। जैन समाज की अनुशासनोदय संस्था द्वारा एवरेस्ट फतेह करने वाली याशी जैन का सम्मान किया गया। याशी के गौरव से प्रभावित होकर पोरवाड़ समाज के दानवीर देवेन्द्र शाह और भारती शाह ने 5100 रुपए देकर इनका उत्साह वर्धन किया, ताकी पोरवाड़ समाज और अन्य जैन बालक- बालिकाएं भी याशी से प्रेरित हों।

कौन हैं याशी जैन

याशी ने केवल 45 दिन में सफर करके सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। यह सफलता हासिल करने से पहले याशी जैन दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकंकागुआ (6961 मीटर) , अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटीमाउंट किलिमंजारो (5896 मीटर) ,लोबुचे ईस्ट पीक (6119 मी) ,आईलैंड पीक नेपाल (6189 मी) ,माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर), यूरोप की सबसे ऊंची चोटी, हिमालयी क्षेत्र में माऊंट जोगिन 3 चोटी (6116 मीटर) जैसे पहाड़ों में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। साहस भरे कारनामों के चलते वह राज्यपाल द्वारा वीरांगना पुरस्कार, शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, तान्या पुरस्कार समेत कई बड़े पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। उनके पिता अखिलेश जैन एक निजी बैंक में कार्यरत हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page