समाचार

ज्ञानतीर्थ पर होगा आदिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक 22 अक्टूबर को होगा वार्षिक मेले का आयोजन

सारांश
ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में आगामी 22 अक्टूबर को वार्षिक मेले के अवसर पर श्री 1008 भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया जायेगा। इस अवसर पर अभिषेक, शांतिधारा के साथ भगवान आदिनाथ का विशेष रूप से पूजन किया जायेगा। दोपहर 2 बजे मंगलाचरण के साथ भक्तामर दीप अर्चना, शाम 4 बजे पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री ज्ञेयसागर महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…

मुरैना। ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जैन मंदिर में आगामी 22 अक्टूबर को वार्षिक मेले के अवसर पर श्री 1008 भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक किया जायेगा। आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से ए बी रोड हाइवे पर निर्मित ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर में चातुर्मासरत आचार्य श्री ज्ञेयसागर महाराज, मुनिश्री ज्ञातसागर महाराज, मुनिश्री नियोगसागर महाराज, क्षुल्लक श्री सहजसागर महाराज के पावन सान्निध्य में भगवान आदिनाथ का स्वर्ण व रजत कलशों से जलाभिषेक किया जायेगा।

होगी विशेष पूजा

क्षेत्र पर विराजमान ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी ने बताया कि वार्षिक मेले एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव के अवसर पर आगामी 22 अक्टूबर को प्रातः अभिषेक, शांतिधारा के साथ भगवान आदिनाथ का विशेष रूप से पूजन किया जायेगा। दोपहर 2 बजे मंगलाचरण के साथ भक्तामर दीप अर्चना, शाम 4 बजे पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री ज्ञेयसागर महाराज के मंगल प्रवचन एवं 4.30 बजे ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर विराजमान बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा। महोत्सव की समस्त धार्मिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य संजय शास्त्री सिहोनियां संपन्न कराएंगे। महोत्सव में सविता दीदी, रेखा दीदी, मंजुला दीदी, सरिता दीदी, ललिता दीदी का निर्देशन प्राप्त होगा। बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही मनीष एंड पार्टी द्वारा संगीत की मधुर लहरी के साथ जिनेन्द्र प्रभु की भक्ति एवं भजनों की प्रस्तुति भी होगी।

वाहन व्यवस्था होगी उपलब्ध

महोत्सव के संयोजक निर्मल जैन भंडारी ने बताया कि ज्ञानज्ञेय वर्षायोग समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ज्ञानतीर्थ आवागमन के लिए गोपीनाथ की पुलिया एवं नसियां जी जैन मंदिर मुरैना से वाहन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। महोत्सव में सम्मिलित होने वाले सभी महानुभावों के स्वल्पाहार एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था की गई है। ज्ञानतीर्थ परिवार की ओर से योगेश जैन खतोली, रूपेश जैन चांदी वाले, जिनेश जैन कालू, विजय जैन मंत्री ने सभी सधर्मी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page