समाचार

झुमरीतिलैया में दश लक्षण व्रतधारी अंकित जैन ठोलिया का जैन समाज ने सम्मान : 10 दिनों तक अन्न जल त्यागने वाले अंकित जैन को मिला नगर भ्रमण के साथ पुरस्कार


झुमरीतिलैया में जैन समाज ने दश लक्षण महापर्व में 10 दिन उपवास रखने वाले अंकित जैन ठोलिया का सम्मान किया। नगर भ्रमण और भजन संगीत के साथ कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न किया गया। पढ़िए राजकुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन की खास रिपोर्ट…


झुमरीतिलैया। आज जैन मंदिर सरस्वती भवन में दसलक्षण व्रतधारी अंकित जैन ठोलिया का जैन समाज के लोगों और पदाधिकारियों के द्वारा सम्मान किया गया। अंकित जैन ने दश लक्षण महापर्व में 10 दिनों तक अन्न और जल का त्याग कर उपवास धारण किया।

इस अवसर पर उनके माता-पिता विनोद व किरण जैन ठोलिया और परिवार के सभी सदस्य हर्षित थे। माता किरण जैन ने कहा कि जैन धर्म में व्रत, तप और त्याग की पूजा की जाती है, और आज उनके पुत्र के चरणों को छूना व नमन करना भी पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम का मंच संचालन पंडित अभिषेक शास्त्री ने किया। सुर सम्राट सुबोध जैन गंगवाल और राकेश जैन छाबड़ा ने अपनी पीयूष वाणी भजन संगीत से माहौल को धर्ममय बनाया। समाज के उप मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन सेठी सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए उनके घर तक पहुँचाया

पार्षद पिंकी जैन ने अपने संबोधन में कहा कि अंकित जैन ठोलिया अपने जीवन में व्रत, त्याग और संयम का पालन कर जैन धर्म के पथ पर चल रहे हैं। 10 दिनों तक निर्जल उपवास रखना जैन धर्म की महिमा और उनकी कठिन तपस्या को दर्शाता है। जैन समाज ने अंकित जैन को सम्मान पत्र भेंट किया और गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए उनके घर तक पहुँचाया। सम्मेद शिखर जी महावंदना ग्रुप के सदस्यों ने उन्हें मंत्रीत चांदी की माला पहनाकर तिलक लगाकर अभिनंदन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page