इंदौर(राजेश जैन दद्दू)। अंजनी नगर में अक्षय तृतीया के पुण्य अवसर पर जैन धर्म की पताका घर घर खूब लहराई। अंजनी नगर में विगत 7 दिनों से विराजमान श्रुत सवेंगी मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी की आहार चर्या में पूरे इंदौर का जैन समाज आहार देने हेतु उमड़ पड़ा ।
युवा बुजुर्ग, महिलाएं एवं छोटे बच्चे भी उत्साहित थे। तीनों मुनिराज की आहारचर्या में लगभग 300 से 400 लोगों ने आहार देकर पुण्यार्जन किया। साथ ही समाज कमेटी ने चौके के बाहर गन्ने के रस की प्रभावना वितरित की गई।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
2
+1













Add Comment