देव शास्त्र गुरु के परम भक्त व्यवहार कुशल प्रभाव शाली व्यक्तित्व के धनी प्रकाश चंद जैन – स्वर्गीय मीरा जैन दरा जिला कोटा की सुयोग्य प्रतिभावान पुत्री अंजली जैन श्रीमाल को बैंकिंग सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने, अभिनंदन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पढि़ए पारस जैन पाश्र्वमणि की पूरी रिपोर्ट….
कोटा। देव शास्त्र गुरु के परम भक्त व्यवहार कुशल प्रभाव शाली व्यक्तित्व के धनी प्रकाश चंद जैन – स्वर्गीय मीरा जैन दरा जिला कोटा की सुयोग्य प्रतिभावान पुत्री अंजली जैन श्रीमाल को बैंकिंग सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने, अभिनंदन कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोटा के सभी शाखा प्रबंधक एवं अभिषेक सक्सेना जी उपस्थित हुए। विदित हो कि अंजली जैन का विवाह महावीर प्रसाद जैन सुलोचना जैन प्रताप नगर जयपुर के पुत्र मनोज कुमार जैन (अभियंता जेडीए जयपुर) से हर्षोल्लास के वातावरण में संपूर्ण हुई थी।
वर्तमान समय में आप आरकेपुरम एस बी आई बैंक की शाखा प्रबंधक के पद पर अपनी सेवाएं समर्पित कर रही हंै। आपने एक स्नेह भेंट में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पाश्र्वमणि पत्रकार को बताया कि इस सम्मान के लिए लिए कड़ी मेहनत लगन और कार्य के प्रति समर्पण और माता पिता, सास-ससुर के आशीर्वाद तथा पति एवं बेटी का सहयोग का फल ही है। इस अवसर पर विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू मयंक जैन आदि ने बधाई दी। अंजली जैन को सभी परिवारजनों के खूब बधाई दी। हम इनके उज्वल भविष्य की मंगलमय कामना वीर प्रभु से करते है।













Add Comment