जयपुर हाउस के टीचर्स कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में मुनिश्री प्रणम्य सागर जी के आशीर्वाद से चार दिवसीय एनिमेटेड अर्हम धर्म प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। जयपुर हाउस के टीचर्स कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर समिति के तत्वावधान में अर्हम ध्यान योग प्रणेता मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के आशीर्वाद से चार दिवसीय एनिमेटेड अर्हम धर्म प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें जबलपुर से पधारी साक्षी दीदी ने सभी शिविरार्थियों को तत्वार्थ सूत्र और बाल बोध के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कैसे द्वेष की भावना हम रखते हैं और उसको प्रेम में कैसे बदला जा सकता है। साथ ही कैसे हम मोक्ष पथ पर ख़ुद को बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर अंतरप्पा टीम द्वारा सभी शिविरार्थियों को तन से मन को स्वस्थ होने के लिए पंचमुद्राएं कराई। मंदिर समिति के मंत्री दीपक जैन ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 1 जुलाई तक शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक जयपुर हाउस जैन मंदिर में लगा रहेगा। इस अवसर पर राकेश जैन पर्देवाले,दीपक जैन, बॉबी जैन, पंकज जैन, अमित जैन, सीमा जैन, मेघना बैनाड़ा, अंजना जैन, सिद्धार्थ जैन, शुभम जैन आदि लोग उपस्थिति रहे।













Add Comment