समाचार

विश्व जैन संगठन की मांग : अमित शाह पूरा करें गिरनार जी का वादा

विश्व जैन संगठन के विश्वास नगर, दिल्ली के मुख्य कार्यालय पर आयोजित विशेष सभा में संजय जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व जैन संगठन ने गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि गिरनार जी पर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली पर सुरक्षित रूप से दर्शन का वादा वह पूरा करें। पढ़िए आकाश जैन की यह विशेष रिपोर्ट…



नई दिल्ली
। विश्व जैन संगठन के विश्वास नगर, दिल्ली के मुख्य कार्यालय पर रविवार को आयोजित विशेष सभा में संजय जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व जैन संगठन ने गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि 11 अक्टूबर, 2007 को दिल्ली के प्रसिद्ध लाल मंदिर जी पर वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और गुजरात के तत्कालीन गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पूज्य जैन आचार्य श्री 108 मेरु भूषण जी महाराज का अनशन खुलवाते वक्त वादा किया था कि जैन समाज के साथ न्याय होगा और गिरनार जी पर नेमीनाथ भगवान की मोक्ष स्थली पर सुरक्षित रूप से दर्शन मिलेंगे। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आकाश जैन ने बताया कि आज 16 वर्षों बाद भी यह वादा अधूरा है और जैन समाज पर अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा हो चुकी है, जैन समाज के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा रही है।

ये रहे मौजूद

संगठन के संरक्षक गोल्डी जैन, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका रुचि जैन, उपाध्यक्ष यश जैन, प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, सहकोषाध्यक्ष मयंक जैन और विपिन जैन, अमित जैन, संगठन के नोएडा संयोजक राहुल जैन, जूम ऐप पर प्रचार प्रमुख राजेश जैन इंदौर व मयंक जैन कार्याध्यक्ष इंदौर और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि वादा पूरा न होने और अन्य तीर्थों पर अवैध अतिक्रमण के विरोध में 17 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान सहित सम्पूर्ण देश में देशव्यापी आंदोलन आरंभ होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकारों की होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page