समाचार

अमर जवान स्मारक का लोकार्पण समारोह अहिंसा पर्वत पर सम्पन्न : शौर्य, बलिदान और राष्ट्रीयता की भावना से ओतप्रोत हुआ आयोजन


इंदौर के प्रसिद्ध पातालपानी झरने के सामने स्थित अहिंसा पर्वत पर अमर जवान स्मारक का लोकार्पण समारोह सैन्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। स्मारक देशभक्ति और शौर्य का प्रतीक है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी झरने के सामने स्थित अहिंसा पर्वत पर अमर जवान स्मारक का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल जसविंदर सिंह संधू, ब्रिगेडियर संजीव कुमार, राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे, कांतिलाल जैन बम, श्रेयांश मेहता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मांडवी जी के नेतृत्व में सेना के जवानों ने लोकार्पण अवसर पर सलामी दी। स्मारक के कल्पनाकार व पर्यावरणविद् अशोक मेहता ने बताया कि यह स्थल “लाइफ रिक्रीएशन, अध्यात्म, इकोलॉजी और राष्ट्रीयता” की भावना पर आधारित है। उन्होंने बताया कि यहाँ लगभग 80,000 वृक्ष लगाए गए हैं, 10 बीघा क्षेत्र में झील का निर्माण किया गया है और अब फलदार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है, जिससे पक्षियों और वन्य जीवन को आहार और आश्रय मिल सके

शहीदों की हवा के रुख से लहराता है

लेफ्टिनेंट जनरल संधू ने कहा कि अमर जवान स्मारक त्याग, बलिदान, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। ब्रिगेडियर संजीव कुमार ने कहा कि जब तिरंगा लहराता है तो वह शहीदों की हवा के रुख से लहराता है, जो देशभक्ति की जीवंत अभिव्यक्ति है। अतिथियों ने सुझाव दिया कि हर नगर निगम और पंचायत में ऐसा स्मारक होना चाहिए ताकि आमजन भी शहीदों को नमन कर सकें। कार्यक्रम का संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया। राजेश बियानी ने अतिथियों का स्वागत किया। एनसीसी कैडेट हवलदार मांडवी के नेतृत्व में सलामी दी गई और राजेश पाटीदार की स्काउट टीम ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page