नगर के युवा समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार आलोक जैन को अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति अ.भा.जैन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, और संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया द्वारा की गई। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
ग्वालियर। नगर के युवा समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार आलोक जैन को अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति अ.भा.जैन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, और संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया द्वारा की गई। इस जानकारी को प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने लिखित पत्र के माध्यम से प्रदान किया।आलोक जैन की नियुक्ति पर संघ के साथियों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वह जिले में संघ के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करते हुए संस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे।
ज्ञात हो कि लोहामंडी, ग्वालियर निवासी आलोक जैन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशेष मुकाम हासिल किया है। वह एक लंबे अरसे से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनमानस की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। आलोक जैन के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर सोनागिर कमेटी के मंत्री बालचंद जैन, एडवोकेट राजेंद्र जैन, डॉक्टर मुकेश जैन, जिनेंद्र जैन, अंबाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन, राजेंद्र भंडारी, महेश चंद बंगाली, आशीष जैन सोनू, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अजय जैन (पत्रकार, अंबाह), मनोज जैन नायक (मुरैना) सहित सभी शुभचिंतकों एवं इष्टमित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।













Add Comment