गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र पर अन्य लोगों द्वारा अवैधानिक कब्जा करने की नीयत से रास्ते का विवाद उत्पन्न किया गया है। इसी संदर्भ में समग्र जैन समाज जनों की अति आवश्यक मीटिंग रविवार, 7 मई को प्रातः 9:30 बजे गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र पर आहूत की गई है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र पर अन्य लोगों द्वारा अवैधानिक कब्जा करने की नीयत से रास्ते का विवाद उत्पन्न किया गया है। सर्व जैन समाज से आह्वान है कि तीर्थ रक्षा के लिए आगे आए। इसी संदर्भ में समग्र जैन समाज जनों की अति आवश्यक मीटिंग रविवार, 7 मई को प्रातः 9:30 बजे गोम्मटगिरी तीर्थ क्षेत्र पर आहूत की गई है।
युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने जैन समाज के सभी घटकों से अपील कर निवेदन किया है कि कल होने वाली मीटिंग में , समाजिक संसद, फेडरेशन, परवार समाज, हुमड समाज, पोरवाल समाज, खरंउआ समाज, बघेरवाल समाज, जायसवाल समाज, खण्डेलवाल समाज, गोलालारे समाज एवं सभी जैन समाज के सोशल ग्रुप, ट्रस्ट, संगठन, महिला मंडल युवा मंडल भाल लें। इस मीटिंग में सभी समाज जन, महिलाएं, युवा आवश्यक रूप से उपस्थित हो कर तीर्थ की रक्षा में अपना योगदान प्रदान करें।
दिगम्बर जैन बाहुबली ट्रस्ट ,गोम्मटगिरी तीर्थ के अध्यक्ष भरत मोदी और सभी ट्रस्टी गण ने अपील की है कि सभी जिनालयों के सम्माननीय अध्यक्ष, मंत्री, प्रतिनिधि गण, सोशल ग्रुप , महिला संगठन अपने जिनालयों के सूचना पट्ट पर अवश्य रूप से लिखें एवं अपने ग्रुपों में फारवर्ड करें।













Add Comment