नगर के महावीर जिनालय में 03 से 08 जून 2024 तक आयोजित चतुर्थ जैनत्व बाल संस्कार एवं युगल शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. गुलाब जैन ने की एवं मुख्य अतिथि उदयपुर से आए पं. राजकुमार शास्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त आमंत्रित अतिथियों एवं विद्वानों का स्वागत सम्मान किया गया। पढ़िए रत्नेश जैन रागी की रिपोर्ट…
घुवारा। नगर के महावीर जिनालय में 03 से 08 जून 2024 तक आयोजित चतुर्थ जैनत्व बाल संस्कार एवं युगल शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. गुलाब जैन ने की एवं मुख्य अतिथि उदयपुर से आए पं. राजकुमार शास्त्री उपस्थित रहे। इसी के साथ विशिष्ट अतिथियों के क्रम में द्रोणगिरी सिद्धक्षेत्र के मंत्री सनत कुमार कुटौरा, संयुक्त मंत्री निर्मल कुमार बारव, भोयरा मंदिर के अध्यक्ष धनीराम भोंयरा, मंत्री अमर चंद भोंयरा, जिनेश अमरमऊ, महेश जैन मुनीम साब, ऋषि सुनवाहा की उपस्थिति रही।
बच्चों को संस्कारित करने लिए जिन विद्वानों को आमंत्रित किया गया था, उनमें पं.राजकुमार शास्त्री उदयपुर, पं.संजय सिद्धार्थी इंदौर, पं.नीलेश शास्त्री घुवारा, पं.पीयूष शास्त्री खरगौन, पं.दीपक शास्त्री बांसवाड़ा, पं.हर्षित शास्त्री घुवारा, वि.मानसी शास्त्री , वि.दीपिका शास्त्री, वि.अनुभूति शास्त्री , वि.श्रेया शास्त्री घुवारा, वि. लब्धि ने बच्चों को बहुत ही रोचक शैली में अध्ययन कराया।
विद्वानों और बच्चों को हुआ सम्मान
कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ वीतराग विज्ञान पाठशाला के बच्चे अंशिका जैन और वाणी जैन के मंगलाचरण नृत्य गीत प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात समस्त आमंत्रित अतिथियों एवं विद्वानों का स्वागत सम्मान किया गया। इसी के साथ वीतराग विज्ञान पाठशाला की संचालिका सरोज जैन का विशेष सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक प्रभारियों में आकांक्षा जैन, सरोज जैन, अमन जैन, प्रशंसा जैन का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। सम्पूर्ण शिविर की व्यवस्थाओं को सूक्ष्म स्तर से देखने वालों में निर्मल जैन, आलोक जैन दाऊ, उत्तम चंद जैन का विशेष सम्मान कमेठी के सदस्यों द्वारा किया गया।
शिविर में प्रतिदिन बच्चों की विभिन्न सामूहिक कक्षाएं, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 220 शिवरार्थियों में से लगभग 170 शिवरार्थियों ने पेपर देकर पुरस्कार प्राप्त किया। शिविर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले शिवरार्थियों के पुरस्कारों की श्रृंखला में शिशुवर्ग में प्रथम स्थान अर्जिका जैन पुत्री डॉ. अरूण जैन, द्वितीय स्थान सिद्धानी जैन पुत्री संजीव जैन, तृतीय स्थान मान्या जैन पुत्री उदय जैन ने प्राप्त किया। बालवर्ग 1 में प्रथम स्थान श्रेयस जैन पुत्र संजीव जैन, द्वितीय स्थान आराध्या जैन पुत्री विकास जैन, तृतीय स्थान आदेश जैन पुत्री मुकेश जैन ने प्राप्त किया। बालवर्ग 2 में प्रथम स्थान दर्श जैन पुत्र आनंद जैन, द्वितीय स्थान श्रेया जैन पुत्री संजीव जैन, तृतीय स्थान अर्हम जैन पुत्र रविन्द्र जैन ने प्राप्त किया।
युवा वर्ग में प्रथम स्थान इशिता जैन पुत्रु विनोद जैन, द्वितीय स्थान आस्था जैन पुत्र पवन जैन, तृतीय स्थान साक्षी जैन पुत्री मनीष जैन ने प्राप्त किया। युगल वर्ग में प्रथम स्थान नेहा जैन पत्नी नीलेश जैन, द्वितीय स्थान मनोरमा जैन पत्नी अजय जैन, तृतीय स्थान सुलेखा जैन पत्नी जिनेन्द्र जैन ने प्राप्त किया। पुरस्कार का सौजन्य जिनेश जैन अमरमऊ परिवार को प्राप्त हुआ। शिविर में प्रमोद जैन, डॉ.अरूण जैन, सुनील जैन इंडेन गैस, सुनील जैन प्रियंका क्लॉथ, शिखर जैन, राजाराम जैन, पदम चंद जैन, अजित जैन, भूपेंद्र जैन सेसई, शैलेश जैन, शिक्षक अरविंद जैन, प्राचार्य संतोष जैन, सेठ उदय चंद, सेठ नवीन कुमार, राजीव पाटन, रत्नेश पनवारी, पं.अखिलेश शास्त्री घुवारा का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में प्रति दिवस के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण भी किया गया। सम्पूर्ण शिविर का संयोजन एवं समापन समारोह का संचालन पं.नीलेश शास्त्री घुवारा के द्वारा किया गया।













Add Comment