समाचार

कमला नगर में मनाया अक्षय तृतीया महापर्व: गन्ने के रस की प्याऊ लगाई 


श्री आदिनाथ भगवान के प्रथम पारणां दिवस 30 अप्रैल को कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया। कमला नगर महिला मंडल ने अक्षय तृतीया महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया। गन्ने के रस की प्याऊ लगाई गई। आगरा से पढ़िए शुभम जैन कि यह खबर…


आगरा। श्री आदिनाथ भगवान के प्रथम पारणां दिवस के उपलक्ष्य में 30 अप्रैल को कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में कमला नगर महिला मंडल ने अक्षय तृतीया महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर ईशु जैन पीएनसी, पंकज जैन, शशि जैन के सहयोग से गन्ने के रस की प्याऊ लगाई गई।

जिसमें उपस्थित सभी भक्तों को गन्ने के रस का वितरण किया गया। इस अवसर पर रश्मि जैन गोयल, मंत्री, उषा जैन, शशि जैन पुष्प जैन, बीना जैन, सुवीणा जैन रईस, माधुरी जैन, मीना जैन, ज्योति जैन, सुनीता जैन, सोमवती जैन, अरुणा जैन और सभी महिला मंडल मौजूद रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page