समाचार

जैन धर्म में विशेष महत्व है अक्षय तीज का श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर लगाई गन्ने के रस की प्याऊ


अक्षय तीज के पावन पर्व पर जैन मिलन आगरा सिद्धार्थ द्वारा सेक्टर 7 स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर गन्ने के रस की प्याऊ लगाई गई।सभी आने जाने वाले बंधुओं को निशुल्क गन्ने के रस का वितरण किया गया। पढि़ए राहुल जैन की रिपोर्ट ……


अक्षय तीज के पावन पर्व पर जैन मिलन आगरा सिद्धार्थ द्वारा सेक्टर 7 स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर गन्ने के रस की प्याऊ लगाई गई।सभी आने जाने वाले बंधुओं को निशुल्क गन्ने के रस का वितरण किया गया। आज के इस महान अवसर पर महामुनी आदि कुमार को 6 माह के लंबे अंतराल के बाद ईक्षुरस के रूप में महाराजा श्रेयांश और महाराजा सोम द्वारा प्रथम आहार दान दिया गया था। इस पर्व का जैन धर्म में विशेष महत्व है। कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर अनिल आदर्श जैन ,क्षेत्रीय मंत्री वीर सुशील कुमार जैन, शाखा अध्यक्ष वीर विजय जैन निमोरब कोषाध्यक्ष ,अतिवीर पारस जैन ,वीर सतीश चंद जैन,वीर प्रदीप कुमार जैन, वीर कमल कुमार जैन ,वीर सुरेश जैन ,वीर अरुण जैन ,वीर राजेंद्र जैन, रविंद्र जैन, हेमा भाई, मीडिया प्रभारी राहुल जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0

You cannot copy content of this page

× श्रीफल ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें