समाचार

इष्टमित्रों एवं शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं : अम्बाह के अजय जैन मुरैना जिलाध्यक्ष मनोनीत


अम्बाह नगर के युवा समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन को अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ का मुरैना जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति अ.भा.जैन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, और संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा की सहमति से की गई है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट….


मुरैना। अम्बाह नगर के युवा समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार अजय जैन को अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ का मुरैना जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति अ.भा.जैन पत्रकार संघ के मुख्य संरक्षक हिम्मत मेहता, ऋतुराज बुडावनवाला, मुख्य सलाहकार जवाहर डोसी, राजेश नाहर, और संस्थापक अध्यक्ष संजय लोढ़ा की सहमति से की गई है। प्रदेश अध्यक्ष संदीप डाकोलिया ने यह घोषणा की, जिसे प्रदेश महासचिव शिरीष सकलेचा ने लिखित पत्र के माध्यम से साझा किया।

अजय जैन की नियुक्ति पर संघ के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे जिले में संघ के सिद्धांतो का प्रभावी प्रचार-प्रसार करते हुए संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। अजय जैन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और वे लंबे समय से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अंबाह नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेश जैन, एडवोकेट महेशचंद जैन, विमल जैन राजू, राजेंद्र भंडारी, और अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page