समाचार

उपाध्याय श्री विहसन्तसागर जी महाराज ससंघ का आगरा नगर में चातुर्मास : भव्य मंगल प्रवेश कराएगी आगरा जैन समाज


ग्रेटर कमलानगर दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज आगरा की एक बैठक कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के सन्त निलय हाल में आयोजित की गयी। जिसमें मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्तसागर जी महाराज ससंघ का भव्य चातुर्मास आगरा में कराने की श्रंखला में 16 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश बल्केश्वर शनिदेव मन्दिर चौराहे पर मंच बनाकर वहां से श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर तक एक भव्य विशाल शोभायात्रा के साथ लाया जायेगा। पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की रिपोर्ट…


आगरा। ग्रेटर कमलानगर दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज आगरा की एक बैठक कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के सन्त निलय हाल में आयोजित की गयी। जिसमें मेडिटेशन गुरु उपाध्यायश्री विहसन्तसागर जी महाराज ससंघ का भव्य चातुर्मास आगरा में कराने की श्रंखला में 16 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश बल्केश्वर शनिदेव मन्दिर चौराहे पर मंच बनाकर वहां से श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर तक एक भव्य विशाल शोभायात्रा के साथ लाया जायेगा। 28 जुलाई को आगरा नगर के मध्य सूरसदन प्रेक्षाग्रह में भव्य मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगरा शहर की शैलियां छीपीटोला, ताजगंज पत्तलगली, गुदडी मसूर खां, ट्रान्स यमुना, सैक्टर 4, सैक्टर 7, जयपुर हाउस, बगदा, मारूति एस्टेट,अवधपुरी शालीमार, कर्मयोगी एवं कमलानगर से पधारे प्रतिनिधियों ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया और तय किया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने व मार्ग आहार विहार व्यवस्था, मंगल प्रवेश व्यवस्था,सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि व्यवस्था हेतु आगामी 7 जुलाई को सांय 4 बजे आगरा नगर के समस्त महिला मन्डलों के प्रतिनिधियों की बैठक कमलानगर में ही अनन्त जैन के संयोजन में होगी।बैठक का मंगलाचरण राकेश जैन परदेवाले,अध्यक्षता जगदीश प्रसाद जैन ने की।

बैठक में मुकेश जैन बिटुमिन, सुबोध पाटनी, महीपाल जैन, संयोजक मुकेश रपरिया, अनन्त जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर पवन जैन, शैलेंद्र जैन,अनिल जैन रईस, नरेश जैन, कुमार मंगलम जैन, रोहित जैन, दिलीप जैन, सुरेन्द्र जैन पांडया, राजकुमार गुड्डू, अंकेश जैन, राकेश बजाज, अंकुश जैन, शुभम जैन सहित समस्त ग्रेटर कमलानगर जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page