समाचार

आगरा में 3 वर्ष बाद आचार्यश्री चैत्यसागर जी ससंघ का मंगल प्रवेश : सभी प्रतिमाओं के दर्शन कर जगत कल्याण की भावना भायी


आचार्य श्री चैत्यसागर जी ससंघ ने मंगल विहार कर पश्चिमपुरी सेक्टर-7,सेक्टर -4 जैन मंदिर के दर्शन करते हुए बैनाड़ा उद्योग लिमिटेड फैक्ट्री होते हुए जयपुर हाउस के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश किया। जहां जयपुर हाउस जैन समाज ने 11 थालियों पर आचार्यश्री के चरणों का प्रक्षालन कर स्वागत किया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। आचार्य श्री चैत्यसागर जी ससंघ ने मंगल विहार कर पश्चिमपुरी सेक्टर-7,सेक्टर -4 जैन मंदिर के दर्शन करते हुए बैनाड़ा उद्योग लिमिटेड फैक्ट्री होते हुए जयपुर हाउस के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश किया। जहां जयपुर हाउस जैन समाज ने 11 थालियों पर आचार्यश्री के चरणों का प्रक्षालन कर स्वागत किया। आचार्यश्री ससंघ के भव्य स्वागत और अभिनंदन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे और पूरे उल्लास के साथ भक्तों ने जयपुर हाउस शैली में आचार्यसंघ का मंगल अगमन करवाया। मंगल प्रवेश के बाद आचार्य संघ का मंगल पदार्पण जैन मंदिर में हुआ। जहां आचार्यसंघ ने मंदिर जी में विराजमान सभी प्रतिमाओं के दर्शन कर जगत कल्याण की भावना भायी।

वहीं आचार्यश्री के सानिध्य में भक्तों ने स्वर्ण कलशों से श्रीजी की प्रतिमाओं की वृहद शांतिधारा की तो वहीं आचार्यश्री की दिव्य वाणी मंदिर जी प्रांगण में खिरी। आचार्यश्री ने कहा कि मैं जब भी आगरा आता हूं। समाज को कुछ विशेष कार्य बता कर जाता हूं और खुशी होती है, जब उक्त कार्य को होता देखता हूं। इस अवसर पर मंदिर समिति ने बाहर से पधारे भक्तों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

आपको बता दें जुलाई 2022 में आचार्यश्री चैत्य सागर जी का महानगर आगमन हुआ था। ठीक 3 वर्ष बाद 11 जून 2025 को एक बार फिर आचार्य श्री के कदम पावनधरा पर पड़े। इस अवसर पर राकेश जैन पर्देवाले, निर्मल मोठया, दीपक जैन, अजय जैन, मनोज जैन, राजेश जैन, राहुल जैन, बॉबी जैन, विभू बैनाड़ा, अनंत जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, समस्त जयपुर हाउस जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page