समाचार

पूर्वोत्तर क्षेत्र में आदिनाथ जयंती श्रद्धा भक्ति से मनाएंगे : मुनि श्री आदित्यसागर जी के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली जाएगी


सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से इंदौर के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 23 मार्च रविवार को भगवान आदिनाथ जन्म जयंती का आयोजन होगा। भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी। इसमें संपूर्ण इंदौर के समाजजन शामिल होंगे। 


इंदौर। भगवान आदिनाथ की जयंती धूमधाम से सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से पूर्वोत्तर क्षेत्र में मनाई जाएगी। महावीर जयंती की तरह यह आयोजन पूर्वोत्तर जैन समाज द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव प्रचार प्रमुख महावीर जैन ने बताया कि आयोजन के प्रमुख सूत्रधार रवि जैन, डीके जैन ने भगवान आदिनाथ के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुनि श्री आदित्य सागर जी के पावन सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पूर्वोत्तर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल गोल स्कूल नंदा नगर तक पहुंचेगी। यहां मुनि श्री के आशीर्वचन के साथ भगवान का अभिषेक साथ ही वात्सल्य भोज होगा।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को नगद पुरस्कार देंगे

आयोजन की सफलता के लिए संपूर्ण इंदौर के मंदिरों के अध्यक्ष मंत्री और वरिष्ठ समाजजनों को आहूत कर नंदा नगर स्थित सेतवाल समाज आदिनाथ मंदिर पर रखी गई। मीटिंग के दौरान जुलूस को भव्य बनाने के लिए सभी मंदिरों से महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही जुलूस में हाथी, बाजे ढोल, ताशे, घोड़े झांकियां सम्मिलित होंगी। महिला मंडल की ओर से जुलूस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को नगद पुरस्कार आयोजन स्थल पर दिए जाएंगे।

मीटिंग में पात्रों का सम्मान किया

अनिल जैन जैनको को महोत्सव अध्यक्ष, हर्ष जैन को महामंत्री एवं नवीन गोधा को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक बनाया गया। रथ के सारथी बनने का सौभाग्य सुनील जैन एवं सिद्धांत जैन को मिला। सभी पात्रों का सम्मान मीटिंग के दौरान किया गया।

यह समाजजन मौजूद रहे

इस अवसर पर समाज के सभी मंदिरों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित थे। विशेष रूप सुरेश भैया, नरेंद्र वेद, एमके जैन, अशोक बडजात्या, कैलाश वेद, जेनेश झांझरी, नीरज जैन, आनंद गोधा, शीतल जैन, पूनमचंद सतभैया, राजेश जैन, राकेश जैन, विशाल काला, विनोद जैन, बाहुबली जैन, नरेंद्र जैन ,महेंद्र जैन, चंद्रेश जैन, अनिल जैन एटको एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी मंदिरों के प्रतिनिधि मंडल उपस्थित थे। संचालन डीके जैन ने किया। आभार रवि जैन ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page