प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म जयंती 23 मार्च रविवार को धूमधाम से मनाएंगे। छत्रपति नगर में मूल नायक भगवान आदिनाथ के अभिषेक के बाद बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के स्वर्ण, रजत कलशों से अभिषेक होंगे। शोभायात्रा निकाली जाएगी। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्म जयंती 23 मार्च रविवार को धूमधाम से मनाएंगे। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस पावन दिवस पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय छत्रपति नगर में मूल नायक भगवान आदिनाथ का सुबह नित्य नियम, पूजन, अभिषेक के बाद बड़े बाबा आदिनाथ भगवान के स्वर्ण, रजत कलशों से अभिषेक होंगे। ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि रजत पालकी में भगवान आदिनाथ स्वामी को विराजमान कर शोभायात्रा में पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केसरिया साड़ी में मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी। दिलीप जैन ने कहा कि संध्या काल में संगीतमय आरती के साथ ही आदिनाथ भगवान की स्तुति एवं भक्तामर पाठ किया जाएगा।













Add Comment