अलीगढ स्थित लख्मीचंद पांड्या दिगम्बर जैन ट्रस्ट बाग वाला मंदिर में शनिवार 24 सितम्बर व रविवार 25 सितम्बर को वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज के 36 वें पावन वर्षा योग के अंतर्गत अधिकारी वर्ग सम्मेलन व विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
आचार्य श्री निर्भय सागर जी महाराज के सान्निध्य मं होने वाली इस संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों के 40 से ज्यादा जैन अधिकारी और वैज्ञानिक शामिल होंगे। इनमें आईएएस और आईपीएस अधिकारी, रिटायर्ड जज, अन्य सेवाओ के अधिकारी और वैज्ञानिक शामिल हैं।
कार्यक्रम के तहत 24 सितम्बर को ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, पाद प्रक्षालन, विज्ञान वार्ता, आचार्य श्री के प्रवचन व संगोष्ठी के कार्यक्रम होंगे। वही 25 सितम्बर को अन्य नियमित कार्यक्रमों के साथ ही संगोष्ठी का शेष सत्र, सम्मान समारोह तथा आचार्य श्री के प्रवचन होंगे। इसके साथ ही डा राजेन्द्र जैन वास्तुविद का एक विशेष सत्र भी होगा।
अधिकारी वर्ग और विज्ञान संगोष्ठी 24 व 25 को
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1











