समाचार

ज्ञान सेवा सदन में लगेगा एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर: 15 से 21 मई तक यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन करेगा आयोजन


श्री यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन की ओर से 15 मई से एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन जैन धर्मशाला के ज्ञान सेवा सदन में होगा। 21 मई तक लगने वाले शिविर में प्रातः 7 से 11 बजे तक एवं शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक रोगियों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार के रोगों से निजात दिलाने के लिए उपचार उपलब्ध है। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। स्वयंसेवी संस्था श्री यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन की ओर से 15 मई से एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन जैन धर्मशाला के ज्ञान सेवा सदन में आयोजित किया जा रहा है। यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन के महामंत्री रमाशंकर जैन लाला ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में जोधपुर के एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट डॉ. विशालकुमार, श्रवण चौधरी, मनीष चौधरी रोगियों की जांच कर उनका उपचार करेंगे। स्थानीय जैन धर्मशाला में 15 से 21 मई तक लगने वाले शिविर में प्रातः 7 से 11 बजे तक एवं शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक रोगियों का परीक्षण एवं उपचार होगा। एक्यूप्रेशर पद्धति में बिना औषधि के रोगों का उपचार किया जाता है।

इन रोगों का किया जाएगा इलाज 

इस शिविर में पुराना सिरदर्द, बच्चों का बिस्तर गीला करना, मोटापा, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, कमर दर्द, घुटना दर्द, ब्लड प्रेशर, शुगर, पेट रोग, जोड़ो का दर्द, लकवा, पेरालेसिस, सोल्डर दर्द, आंख, नाक, गला रोग, साईटिका, कब्ज, गैस, सर्वाइकल दर्द, हाथ पैरों में थकान अथवा सुन्नपन आदि रोगों का विशेषज्ञ टीम परीक्षण कर इलाज करेगी। शिविर में सम्मिलित होने वाले रोगियों को पंजीयन कराना आवश्यक होगा। सात दिवसीय एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर में सभी रोगियों को यथासंभव सुविधाएं प्रदान की जाएगी। आम जनता से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में अपने रोग के अनुरूप एक्यूप्रेशर चिकित्सा प्राप्त कर शिविर से लाभ प्राप्त करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page