समाचार

आचार्य विशुद्ध सागर जी का आगमन इंदौर की ओर : 3 मार्च को होगा सुमति धाम में मंगल प्रवेश


परम पूज्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज दिल्ली से पद विहार कर इंदौर की ओर पधार रहे हैं। दिगंबर जैन समाज सामाजिक युवा प्रकोष्ठ ( शीश महल ) के युवा बडनगर से रलायता तक विहार में पहुंचे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। परम पूज्य आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज दिल्ली से पद विहार कर इंदौर की ओर पधार रहे हैं। दिगंबर जैन समाज सामाजिक युवा प्रकोष्ठ ( शीश महल ) के युवा बडनगर से रलायता तक विहार में पहुंचे।

विहार में नकुल जैन पाटोदी, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन, चिंतन जैन, स्वप्निल जैन, अतिशय जैन, ओम पाटोदी, रवि जैन, नीरज जैन, पंडित जी, मयंक सेठी, पवन जैन, पवन पाटोदी, अतिशय सोनी राहुल झांझरी, चिराग गोधा, राजेश गोधा, निशा गोधा, पिंकी पाटोदी शामिल रहे। गुरुदेव के ससंघ सानिध्य में गोमटगिरी तीर्थ क्षेत्र पर 3 मार्च को सुबह 8.30 बजे आचार्य श्री की मंगल मय दिव्य देशना, महामस्तकाभिषेक व आहार चर्या के बाद दोपहर 2 बजे से नव निर्मित जिनालय शीतल धाम गांधी नगर पंचकल्याणक के लिए शोभा यात्रा के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page