समाचार

आचार्य विराग सागर महाराज पुरस्कार वितरण समारोह रामगंजमंडी में आज : प्रवीण जैन व प्रदीप जैन आदित्य मुख्य अतिथि होंगे 


रामगंजमंडी में रविवार दोपहर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य विराग सागर महाराज प्रथम समाधि दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर साहित्यिक प्रभावना करने वाले जैन समाज के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। पढ़िए… विस्तृत खबर


रामगंजमंडी। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज जी के सान्निध्य में आचार्य विराग सागर महाराज प्रथम समाधि दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को दोपहर बेला में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामगंजमंडी में किया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी इंटेलिजेंस प्रवीण जैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जैन समाज के उन साहित्य सेवियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने लेखन और साहित्यिक साधना के माध्यम से धर्म की प्रभावना की है।

विराग विजन कांटेस्ट” का परिणाम भी घोषित होगा 

समारोह में “विराग विजन कांटेस्ट” का परिणाम भी घोषित किया जाएगा, जिसमें देशभर से लेखकों ने भाग लिया था। यह आयोजन समाज को नई प्रेरणा देने वाला और साहित्यिक चेतना को प्रोत्साहन देने वाला रहेगा। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति में संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष कमल जैन व चेतन बागड़िया, महामंत्री राजकुमार गंगवाल, मंत्री राजीव बाकलीवाल एवं महावीर मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा, महामंत्री पदम सुरलाया सहित अन्य सदस्य समर्पित रूप से जुटे हुए हैं। समिति ने समस्त जैन समाज और श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page