गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के शिष्य श्री विहर्ष सागर जी ससंघ का 2025 का चातुर्मास सलूंबर, मेवाड़, (राजस्थान) में होने जा रहा है। इंदौर नगर से भी बड़ी संख्या में गुरु भक्त कार और बसों से वहां पहुंचकर पुण्य लाभ लेंगे। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के शिष्य श्री विहर्ष सागर जी ससंघ का 2025 का चातुर्मास सलूंबर, मेवाड़, (राजस्थान) में होने जा रहा है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि गुरु पूर्णिमा एवं चातुर्मास मंगल कलश स्थापना जैन बोर्डिंग चुंगी नाका पर रविवार 20 जुलाई को दोपहर 12.35 बजे होगी।
इस समय संघ में 13 साधु व आर्यिका माताएं हैं। सतीश जैन ने बताया कि इस महोत्सव में देशभर से समाज श्रेष्ठी व समाजजन सलूंबर पहुंचेंगे। इसी श्रृंखला में इंदौर नगर से भी बड़ी संख्या में गुरु भक्त कार और बसों से वहां पहुंचकर पुण्य लाभ लेंगे।













Add Comment