समाचार

बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने पर सम्मानित हुई शिक्षिकाएं : आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला का वार्षिकोत्सव सम्पन्न


वर्णीनगर मडावरा में समाधिसम्राट आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित पाठशाला का वार्षिकोत्सव श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या ममता जैन के निर्देशन में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण किया और दीप प्रज्वलित किया। पढ़िए राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। वर्णीनगर मडावरा में समाधिसम्राट आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से संचालित पाठशाला का वार्षिकोत्सव श्री महावीर विद्या विहार के परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या ममता जैन के निर्देशन में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र का अनावरण किया और दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात, ललितांग जैन के निर्देशन में आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन चरित्र को दर्शाती डाक्यूमेंट्री फिल्म “विद्योदय” का प्रसारण किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्रेष्ठ का संदेश, “इंडिया नहीं, भारत बोलो,” पर आधारित एक फिल्म दिखाई गई, जिसमें मातृभाषा हिंदी के महत्व पर जोर दिया गया। आचार्य श्री का यह संदेश था कि मातृभाषा का सम्मान करें और मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि सभी देशों की अपनी मातृभाषा होती है, इसलिए भारत को भारत ही बुलाएं, “इंडिया” नहीं।आदीश जैन बजाज द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में पाठशाला के बच्चों ने वृद्धाश्रम पर आधारित नाटिका “मां का प्यार,” “झांसी की रानी,” “सीता की अग्नि परीक्षा,” “महावीर निर्माण महोत्सव” पर नृत्य, भ्रूण हत्या पर आधारित नाटिका, “कलयुग से सतयुग की ओर” और “जय जिनेंद्र बोलिए” नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अपार जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के समापन पर आचार्य विद्यासागर संस्कार वर्णी पाठशाला के शिरोमणि संरक्षक प्रजेश जैन, दीपा जैन सौंरया इंदौर और अध्यक्ष डॉ. राकेश जैन सिंघई ने प्राचार्या ममता जैन और पाठशाला की सभी शिक्षिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान चातुर्मास समिति के पदाधिकारी, सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा के श्रावक-श्राविकाएं और नगर के युवा भी उपस्थित रहे, जो विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन चातुर्मास समिति के महामंत्री राजेश सौंरया और पाठशाला की शिक्षिका रीना जैन ने संयुक्त रूप से किया।

सम्मानित हुए डॉ. सुनील जैन संचय और शिक्षक पुष्पेंद्र जैन

चातुर्मास समिति मडावरा के अध्यक्ष चौधरी अभिनंदन जैन ने बताया कि चातुर्मास के दौरान दक्षिण सूर्य मुनिश्री 108 अक्षय सागर महाराज के प्रवचनों का प्रकाशन विभिन्न जैन पत्र-पत्रिकाओं में कराने के लिए युवा विद्वान डॉ. सुनील जैन संचय को और स्थानीय समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशन में सहयोग देने पर शिक्षक पुष्पेंद्र जैन को चातुर्मास समिति ने स्मृति चिन्ह देकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page