समाचार

आचार्य श्री विशुद्धसागर जी का भव्य मंगल प्रवेश कुंडलपुर में शनिवार को : दूरदराज से अगवानी के लिए पहुंच रहे हैं गुरु भक्त


आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल प्रवेश 14 मार्च को कुंडलपुर बड़े बाबा के दरबार में होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


 इंदौर। आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज संसघ का भव्य मंगल प्रवेश 14 मार्च को कुंडलपुर बड़े बाबा के दरबार में होगा। शनिवार को प्रातः बड़े बाबा के दरबार में होने जा आचार्य श्री का आगमन हो रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य श्री की मंगल अगवानी के लिए सागर, जबलपुर, दमोह, इंदौर, कटनी एवं अनेक स्थानों से गुरु भक्त पहुंच रहे हैं।

सभी महिला मंगल कलश के साथ केसरिया वस्त्र, पुरुष श्वेत एवं बच्चे शुभ्र वेश में पहुंचकर आचार्य विशुद्ध सागर जी संसघ की भव्य मंगल आगवानी कर नमोस्तु शासन जयवंत हो का जयघोष कर अपने जीवन को धन्य करेंगे। आचार्य श्री की शनिवार की आहारचर्या श्री कुंडलपुर दमोह में होगी और शाम को आगे की ओर विहार होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page