समाचार

अतुलजीत सिंह का संत सेवा में योगदान : उपाध्याय श्री विकसंत सागर महाराज ने दिया आशीर्वाद


परम पूज्य उपाध्याय श्री विकसंत सागर महाराज का मंगल विहार बुधवार की प्रातः बेला में रूपनगर पब्लिक स्कूल से देवरीघटा झाला एग्रीकल्चर फार्म हाउस तक हुआ। इस यात्रा में 14 संतों का आहार और प्रवास हुआ। महाराज श्री के झाला एग्रीकल्चर फार्म हाउस पर प्रवास के दौरान अतुलजीत सिंह का सेवा भाव अत्यधिक सराहनीय था। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…


रामगंजमंडी। परम पूज्य उपाध्याय श्री विकसंत सागर महाराज का मंगल विहार बुधवार की प्रातः बेला में रूपनगर पब्लिक स्कूल से देवरीघटा झाला एग्रीकल्चर फार्म हाउस तक हुआ। इस यात्रा में 14 संतों का आहार और प्रवास हुआ। महाराज श्री के झाला एग्रीकल्चर फार्म हाउस पर प्रवास के दौरान अतुलजीत सिंह का सेवा भाव अत्यधिक सराहनीय था। वह संत सेवा में तन, मन, और धन से पूरी तरह समर्पित नजर आए। उनका यह सहयोग सभी के लिए प्रेरणादायक था। उनके इस सेवा भाव को देखते हुए उपाध्याय श्री और समस्त संघ ने उनकी तारीफ की और उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी की ओर से श्री अतुलजीत सिंह का स्वागत किया गया। समाज के प्रमुख उपाध्यक्ष श्री कमल जैन, उपाध्यक्ष श्री चेतन बागड़िया, प्रकाश विनायका, मंत्री श्री राजीव बाकलीवाल, राकेश बाकलीवाल, प्रदीप शाह, नितिन जैन, संजय विनायका, मनोज बड़जात्या, मनोज पहाड़िया, नितिन जैन, सोनू जैन ने उनका दुपट्टा माला पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया

गुरुवार को रामगंजमंडी में होगा मंगल आगमन

गुरुवार की प्रातः बेला में उपाध्याय श्री 108 विकसंत सागर महाराज और उनके संघ के 14 संतों का मंगल आगमन रामगंजमंडी नगर में होगा। समाज की ओर से उनका नगर की सीमा पर स्थित कमल फिलिंग स्टेशन पर बैंड बाजों के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद, संतों का नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। बुधवार की संध्याकालीन प्रवास एसोसिएशन भवन कुदायला में हुआ, जहां संतों ने समाज के साथ धार्मिक संवाद किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page