आचार्य श्री विहर्ष सागर जी का 2023 का भव्य चातुर्मास इंदौर में होने जा रहा है। आचार्य संघ आज एमएसजे फार्म हाउस के ऋषि तीर्थ पर विराजित है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्य श्री विहर्ष सागर जी का 2023 का भव्य चातुर्मास इंदौर में होने जा रहा है। आचार्य संघ आज एमएसजे फार्म हाउस के ऋषि तीर्थ पर विराजित है। आचार्य संघ के दर्शन करने आशीर्वाद प्राप्त करने पूरे देश के भक्तों के साथ-साथ इंदौर के समाज श्रेष्ठियों का भी बड़ी तादाद में आना-जाना लगा हुआ है।

हर कोई इसी प्रयत्न में लगा हुआ है कि आचार्य संघ से आशीर्वाद प्राप्त करे और संघ से जुड़े ताकि चातुर्मास के समय उनकी वैयावर्ती कर पुण्यार्जन भी अवश्य करे। दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, योगेन्द्र काला, पुलकमंच के प्रदीप बड़जात्या, कमल, किरण रावका, महेंद्र निगोतिया, हंसमुख गांधी के साथ सामाजिक सांसद, फेडरेशन के पुलकमंच परिवार के भी कई सदस्यों ने ऋषि तीर्थ पर संघ से आशीर्वाद प्राप्त किया।













Add Comment