समाचार

आचार्य श्री सुंदर सागर जी ससंघ को किया श्रीफल भेंट: टोंक आगमन का विनम्र आग्रह कर लिया आशीष


दिगंबर जैन समाज पुरानी टोंक (राजस्थान) ने आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज को तालेड़ा पहुंचकर टोंक आगमन के लिए श्रीफल भेंट किया। इसके बाद आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज को काछोला (भीलवाड़ा) में टोंक आगमन के लिए श्रीफल भेंट किया गया। स्वस्ति धाम जहाजपुर पहुंचकर 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान एवं आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक। दिगंबर जैन समाज पुरानी टोंक राजस्थान ने आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज को तालेड़ा पहुंचकर टोंक आगमन के लिए श्रीफल भेंट किया। इसके बाद आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज को काछोला (भीलवाड़ा) में टोंक आगमन के लिए श्रीफल भेंट किया गया। पारस जैन पार्श्वमणि कोटा ने बताया कि इस अवसर पर सरावगी समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन जयपुरिया, प्रकाश पटवारी जैन, पदमकुमार जैन, चेतनकुमार जैन, पारस जैन सोनी, निर्मलकुमार जयपुरिया, अशोक जैन छाबड़ा, अजय सोनी, बाबू बाकलीवाल, कुशाल जैन चौधरी, खेमचंद बिलासपुरिया, जितेंद्र कासलीवाल आदि श्रावक श्रेष्ठी उपस्थित थे।

मुनि श्री ने सबको आशीर्वाद दिया एवं इसके बाद स्वस्ति धाम जहाजपुर पहुंचकर 1008 श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान एवं आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद टोंक के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा अविस्मरणीय यादगार रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page