समाचार

आचार्य श्री सौभाग्यसागर के दिल्ली की ओर बढ़ते कदम: महावीर धर्मकांटा पर हुई आहारचर्या


जैन संत बालाचार्य सौभाग्यसागर महाराज ससंघ का पद विहार कचनेर (महाराष्ट्र) से दिल्ली की ओर चल रहा है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन संत बालाचार्य सौभाग्यसागर महाराज ससंघ का पद विहार कचनेर (महाराष्ट्र) से दिल्ली की ओर चल रहा है। दिगम्बराचार्य श्री सिद्धान्तसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य बालाचार्य श्री सौभाग्यसागर महाराज अपने संघस्थ मुनिराजों एवं आर्यिका माताजियों के साथ मुरैना से तो निकले, किंतु समयाभाव के कारण नगर में प्रवेश नहीं किया।


पूज्य गुरुदेव बालाचार्य जी का अपने संघ की आठ पिच्छिकाओं के साथ सुबह की वेला में आशीष जैन, सोनू अतुल जैन, महावीर धर्मकांटा (टोलप्लाज़ा) मुरैना में आगमन हुआ । वहां उपस्थित सभी सधर्मी बन्धुओं ने पूज्य गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया एवं आरती उतारकर आचार्य संघ की अगवानी की। आचार्य संघ के सानिध्य में महावीर धर्मकांटा मुरैना के प्रांगण में श्री जिनेन्द्र प्रभु के अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। उसके बाद सम्पूर्ण संघ की आहारचर्या सम्पन्न हुई।
आज के विहार एवं आहारचर्या में अचल जैन, मनीष जैन दिल्ली, आशीष जैन सोनू, मनोज नायक, दिनेश जैन डीसी, अतुल जैन, ब्रजेश जैन, रमेश जैन, कुशल जैन, मुन्नी साहूला, ममता जैन, पुष्पा जैन, नीलम जैन, कुसुम जैन, कमलेश जैन, राखी जैन, अर्चना जैन सहित अनेकों सधर्मी बन्धु एवं माता बहिनें उपस्थित थीं ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page