समाचार

कुंडलपुर में ससंघ पधारे आचार्य श्री समयसागर जी : मंगल अगवानी में उमड़ा जनसमूह


आचार्य श्री समयसागर जी के विशाल संघ के साथ भव्य मंगल पदार्पण हुआ। मुनि श्री अभयसागर जी ससंघ का भी भव्य मंगल प्रवेश हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा आचार्य संघ की भव्य अगवानी की। आचार्य श्री ससंघ ने बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किए। पढ़िए कुंडलपुर से राजीव सिंघई/जयकुमार जलज की यह खबर…


कुंडलपुर (दमोह)। दमोह जिले का प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य आचार्य श्री समयसागर जी के विशाल संघ के साथ भव्य मंगल पदार्पण हुआ। आचार्य संघ के साथ मुनि श्री अभयसागर जी ससंघ का भी भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा आचार्य संघ की भव्य अगवानी की गई। 16 अप्रैल को कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण के बाद लगभग वर्ष भर बाद आचार्य श्री का प्रथम आगमन हुआ है। जगह-जगह आचार्य श्री का पाद प्रक्षालन, आरती, वंदन,नमन किया गया।

महिला और बालिका मंडल बिखेर रहे थे छटा

कुंडलपुर से 4 किमी दूरी पर कोटा ग्राम में आचार्य संघ की आहारचर्या हुई। सामायिक के उपरांत आचार्य संघ का मंगल विहार हुआ। बड़ी संख्या संख्या में लोग विहार में साथ चल रहे थे। रास्ते को तोरणद्वारों एवं रंगोली से सजाया गया। कुंडलपुर से आगे कटनी रोड पर विभिन्न क्षेत्र से आए मंगल वाद्य यंत्रों के साथ विहार मार्ग में शोभा बढ़ा रहे थे। हाथी, घोड़ा, जैन धर्म ध्वज लेकर युवा वर्ग, सिर पर कलश लेकर विभिन्न परिधानों में महिला मंडल ,बालिका मंडल दिव्य छटा बिखेर रहे थे।

मंगल ध्वनि गुंजायमान थी

टीकमगढ़ अहिंसा रथ, दिव्य घोष के कलाकार, गंजबासौदा दिव्य घोष, सर्वोदय बालिका मंडल हटा की बालिकाओं की लेझम की खूबसूरत प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। रानी लक्ष्मीबाई का भेष धारण कर बालिकाएं घोड़े पर सवार, विभिन्न जगहों की पाठशालाओं के बच्चे मनमोहक प्रस्तुति दे रहे थे। अलग-अलग जगह से आए दिव्य घोष मंगल ध्वनि गुंजायमान कर रहे थे। मुड़िया बैंड पार्टी और डमरू पार्टी अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनमोह रहे थे। दमोह जिले से बड़ी संख्या में महिला मंडलों की अलग-अलग प्रस्तुति जन आकर्षक का केंद्र रही।

इन्होंने किया पाद प्रक्षालन

आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के साथ विशाल आचार्य संघ,देश के कोने-कोने से पधारे श्रावक श्रेष्ठी जन, विशाल जनसमूह, महिला वर्ग समूह विभिन्न नगरों ग्रामीण अंचलों से आए श्रद्धालु भक्तगण, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यगण, ब्रह्मचारी भैया, दीदी जी, हथकरघा, पूर्णायु के भैया, कुंडलपुर स्टाफ आदि ने पाद प्रक्षालन कर आचार्य संघ की भव्य अगवानी की। आचार्य श्री ससंघ ने बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page