भगवान सुमतिनाथजी का जन्म, ज्ञान एवं मोक्षकल्याणक बहुत ही धूमधाम से पूज्य गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में सुमतिधाम, गांधी नगर में मनाया जायेगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। भगवान सुमतिनाथजी का जन्म, ज्ञान एवं मोक्षकल्याणक बहुत ही धूमधाम से पूज्य गणाचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में सुमतिधाम, गांधी नगर में मनाया जायेगा। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 19 अप्रैल शुक्रवार को पूज्य आचार्य संघ का मंगल आगमन होगा। प्रातः 7.30 बजे बड़े मन्दिरजी गांधीनगर से सुमतिधाम जिनालय में भव्य मंगल अगवानी की जाएगी।
इससे पहले प्रातः 7 बजे श्रीजी का अभिषेक, वृहद शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, सुमतिनाथ धाम विधान कर निर्वाण लाडू अर्पित किया जाएगा। शाम 4 बजे जन्मकल्याणक शोभायात्रा, शाम 5 बजे श्रीजी का अभिषेक, शाम 5.30 बजे स्वामी वात्सल्य भोज, शाम 7 बजे श्री जी की मंगल आरती, शाम 7.30 बजे श्री जी का पालना झूला, रात 8 बजे से महती भजन संध्या ( रूपेश जैन बम्बई) होगी।













Add Comment