समाचार

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में होंगे शामिल : आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज का 16 फरवरी को होगा सूर्य पहाड़ के लिए विहार


विजयनगर विराजित आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का सूर्योदय अहिंसा दिगम्बर जैन तीर्थ, सूर्य पहाड़ पर आगामी 24-25 फरवरी, 2024 को आयोजित वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने के लिए विहार शुक्रवार को प्रातः 6:30 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर, विजयनगर से होगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…


गुवाहाटी। विजयनगर विराजित आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ का सूर्योदय अहिंसा दिगम्बर जैन तीर्थ, सूर्य पहाड़ पर आगामी 24-25 फरवरी, 2024 को आयोजित वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने के लिए विहार शुक्रवार को प्रातः 6:30 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर, विजयनगर से होगा।

श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी (असम) के अध्यक्ष महावीर जैन हाथीगोला और मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी ने बताया कि पद विहार में सम्मिलित होकर पुण्यार्जन करने के इच्छुक व्यक्ति अपना नाम सोभागमल गंगवाल (9864028449) को लिखा सकते हैं। आचार्य श्री के पद विहार में साथ देने वाले सभी धर्मावलंबियों के लिए आने-जाने, अल्पाहार एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page