समाचार

आचार्य श्री प्रज्ञा सागरजी का बुधवार को होगा मंगल प्रवेश: रामगंजमंडी में बैंडबाजों के साथ होगी मंगल अगवानी


आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का संघ सहित रामगंजमंडी में बुधवार को मंगल प्रवेश होगा। आचार्यश्री को बैंडबाजे के साथ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा। यहां उनकी भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। यहां भगवान के दर्शन के बाद धर्मसभा होगी। आचार्यश्री संघ सहित मोड़क से विहार कर यहां पहुंचेंगे। रामगंजमंडी से अभिषेक लुहाड़िया पढ़िए यह खबर…


रामगंजमंडी। आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज का संघ सहित नगर में बुधवार की प्रातः बेला में मंगल प्रवेश होगा। आचार्य श्री का संघ सहित मोड़क से रामगंजमंडी के लिए मंगल विहार करेंगे। नगर की सीमा पर प्रवेश होने पर थाना चौराहा पर आचार्य श्री की समाज बंधु मंगल अगवानी करेंगे। उन्हें बैंडबाजे के साथ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा। जहां आचार्य श्री संघ सहित शांतिनाथ भगवान के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद आचार्य श्री धर्मसभा को संबोधित करेंगे।

समाजजनों ने मोड़क पहुंचकर श्रीफल किए भेंट 

इससे पूर्व मंगलवार की संध्या बेला में रामगंजमंडी दिगंबर जैन समाज की ओर से संरक्षक अजीत सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, प्रकाश विनायका, रमेश विनायका, सुदेश रावका, नितिन जैन सबदरा, अभिषेक लुहाड़िया आदि ने मोड़क गांव पहुंचकर आचार्य श्री के चरणों में समाज की ओर से श्रीफल भेंटकर नगर आगमन का निवेदन किया। आचार्य श्री ने स्वीकृति प्रदान करते हुए मंगल आशीर्वाद दिया।

मांगलिक भवन का लोकार्पण किया आचार्य श्री ने

इससे पूर्व आचार्य श्री का मंगल प्रवेश नगर में 25 दिसंबर 2024 को हुआ था। मंगलवार की प्रातः बेला में आचार्य श्री का कोटा से मंगल विहार करते हुए मोड़क ग्राम में मंगल आगमन हुआ। मांगलिक भवन का लोकार्पण भी आचार्य श्री के सानिध्य में भक्ति उल्लास के साथ हुआ। मंगलवार की संध्या बेला में मांगलिक भवन में ही आचार्य श्री के सानिध्य में आनंद यात्रा हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page