आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी गुरुदेव के परम गुरु भक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताश्री पूनमचंद यादव के देवलोक गमन का समाचार सुनते ही तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी मंच पर आरती के बाद सभी गुरुभक्तों को रोककर श्रद्धांजलि समर्पित की। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी गुरुदेव के परम गुरु भक्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिताश्री पूनमचंद यादव के देवलोक गमन का समाचार सुनते ही तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी मंच पर आरती के बाद सभी गुरुभक्तों को रोककर श्रद्धांजलि समर्पित की और कहा कि मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि प्रभु पूनम जी को अपनी शरण प्रदान करें और यादव परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख को सहने की हिम्मत दें।
इसी श्रृंखला में इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पटौदी, सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल, राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश जैन दद्दू, राजीव जैन बंटी, कमल जैन चेलेजर, भुपेंद्र जैन, प्रदीप बडजात्या, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल आदि समाज जन ने अपनी अपनी ओर से शोक प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।













Add Comment